Qrologic
Free Demo

Terms & Conditions

1. परिचय (Introduction)

यह वेबसाइट qrologic.org तथा इससे जुड़ी सभी सेवाएँ QROLOGIC SOFTECH AND RESEARCH PRIVATE LIMITED ("Qrologic", "हम") द्वारा संचालित हैं। वेबसाइट का उपयोग करने या कोई पैकेज खरीदने पर आप इन नियमों एवं शर्तों से सहमत होते हैं।

2. सेवाएँ (Services)

Qrologic संस्थाओं (Foundation/NGO/Trust) के लिए web-based software प्रदान करता है — वेबसाइट, online donation, donor/member management, रसीद, प्रमाण पत्र, referral एवं संबंधित admin panel। पैकेज की सुविधाएँ, मूल्य एवं अवधि Packages पेज पर दी गई हैं।

3. खाता एवं सुरक्षा (Account & Security)

Admin login विवरण की गोपनीयता की ज़िम्मेदारी ग्राहक की है। आपके खाते से हुई हर गतिविधि के लिए आप उत्तरदायी होंगे। किसी अनधिकृत उपयोग की सूचना तुरंत info@qrologic.com पर दें।

4. भुगतान (Payments)

पैकेज का भुगतान Cashfree Payments के सुरक्षित payment gateway से online लिया जाता है। सभी मूल्य भारतीय रुपये (INR) में हैं और लागू GST अतिरिक्त/सम्मिलित रूप में invoice पर दर्शाया जाता है। भुगतान सफल होने पर GST invoice ईमेल पर भेजा जाता है। संस्था को मिलने वाले दान संस्था के अपने payment gateway खाते में सीधे जाते हैं; उनकी ज़िम्मेदारी संस्था की है।

5. नवीनीकरण (AMC / Renewal)

पैकेज की अवधि समाप्त होने पर सेवा जारी रखने के लिए वार्षिक नवीनीकरण (AMC) शुल्क देय होगा। समय पर नवीनीकरण न होने पर सेवा अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है।

6. Refund

Refund हमारी Refund Policy के अनुसार ही होगा।

7. ग्राहक का कंटेंट (Customer Content)

संस्था द्वारा डाले गए कंटेंट, फोटो, donor/member डेटा की सत्यता एवं वैधता की ज़िम्मेदारी संस्था की है। अवैध, भ्रामक या आपत्तिजनक कंटेंट पाए जाने पर हम सेवा निलंबित कर सकते हैं।

8. उत्तरदायित्व की सीमा (Limitation of Liability)

हम सेवा को सुरक्षित एवं निरंतर चालू रखने का पूरा प्रयास करते हैं, किंतु किसी तकनीकी बाधा, तृतीय-पक्ष सेवा (payment gateway, SMS, email, hosting) की विफलता से हुई अप्रत्यक्ष हानि के लिए हमारी देनदारी चुकाए गए पैकेज शुल्क तक सीमित रहेगी।

9. बदलाव (Changes)

हम इन शर्तों को समय-समय पर अपडेट कर सकते हैं; नवीनतम संस्करण इसी पेज पर उपलब्ध रहेगा।

10. क्षेत्राधिकार (Jurisdiction)

ये शर्तें भारत के कानून के अधीन हैं; किसी भी विवाद का क्षेत्राधिकार Rajasthan के न्यायालय होंगे।

11. संपर्क (Contact)

QROLOGIC SOFTECH AND RESEARCH PRIVATE LIMITED
ईमेल: info@qrologic.com
फ़ोन: +91 9314859595

WhatsApp