
🚭हमारे कार्यक्रम
नशा मुक्ति अभियान
जागरूकता रैली, काउंसलिंग एवं पुनर्वास सहायता से नशा मुक्त समाज की ओर।
maiya foundation — नशा मुक्ति अभियान
नशा एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को तोड़ देता है। हमारी संस्था गाँव-गाँव, स्कूल-कॉलेज और बस्तियों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाती है, नशे से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवारों को निःशुल्क काउंसलिंग देती है तथा पुनर्वास केंद्रों से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन की ओर वापस लाती है।
हम इस क्षेत्र में क्या करते हैं
- ✓जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं स्कूल-कॉलेज में कार्यशाला
- ✓पीड़ित एवं परिवार की निःशुल्क काउंसलिंग व हेल्पलाइन
- ✓पुनर्वास केंद्र से जोड़ना एवं उपचार में सहयोग
- ✓नशा छोड़ चुके व्यक्तियों का follow-up और रोज़गार में मदद






